बस
ज़रा फेरफार करना था।
दायरों
को दयार करना था॥1
अब
तो हम ख़ुद नहीं रहे उसके।
जिस
पर एकाधिकार करना था॥
नित
बिगड़ते ही जा रहे हैं हम।
जबकि
हमको सुधार करना था॥
रामजी
ने तो कुछ कमी न रखी।
कुछ
हमें भी विचार करना था॥
हार
भी अपनी जीत भी अपनी।
फ़ैसला
इस प्रकार करना था॥
वो
हमारी हवस ही थी जिसको।
शाकिरों2 का शिकार करना था॥
इक
सफ़ीने3 प नाख़ुदा4 कितने।
हम
को यह भी शुमार5 करना था॥
ख़ून
के अश्क़ रो रही थी नदी।
और
हमें जलविहार करना था॥
सिर्फ़
रोने से क्या हुआ हासिल।
ख़ुदनुमाई6 प वार करना था॥
अब
भी ख़ुद में भटक रहे हैं हम।
“हमको
ये दश्त7 पार करना था”॥
1 सीमित क्षेत्र को बड़े क्षेत्र में बदलना था 2 सन्तुष्ट व्यक्तियों 3 नाव 4 नाविक 5 गिनती
6 मैं-मेरा, आपापूती 7 जंगल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें