तुमको पल-पल सता नहीं सकता
सच बता कर रुला नहीं सकता
सच यही है कि इश्क़ है तुमसे
मैं बहाने बना नहीं सकता
संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)
तुमको पल-पल सता नहीं सकता
सच बता कर रुला नहीं सकता
सच यही है कि इश्क़ है तुमसे
मैं बहाने बना नहीं सकता
गिनती होती थी जिनकी किरदारों में
डूब गये पाज़ेबों की झनकारों में
एक समय ऐसा भी हमने देखा है
होड़ हुआ करती थी जब ख़ुद्दारों में
किन्हीं हाथों से छीना जा रहा हूँ
किन्हीं हाथों में सौंपा जा रहा हूँ
मैं ख़ुशबूओं में रहना चाहता था
सो मिट्टी में मिलाया जा रहा हूँ
आदमी के हाथ में पैसे नहीं हैं
दोस्त ये हालात कुछ अच्छे नहीं हैं
हम वही हैं शून्य खोजा था जिन्होंने
अब इशारे तक समझ पाते नहीं हैं
पहिचान लीजिये
न इशारे
बहार के
दहलीज़ पै
खड़े हैं
नज़ारे बहार
के
जब-जब
भी हमने
गेसू सँवारे
बहार के
हमको मिले हैं सारे सहारे बहार के
मुझे
ये बात परेशान कर रही है बहुत
अना
जहान का नुक़्सान कर रही है बहुत
भले
ही जश्न में तब्दील हो रही है हसद
मगर मुझे तो पशेमान कर रही है बहुत
एक ग़ज़ल मुम्बई शहर के नाम
हँसता
और हँसाता है बेबात कभी रोता ही नहीं
सारी
दुनिया सो जाये ये शहर कभी सोता ही नहीं
हमने
इसको हर आगत का स्वागत करते देखा है
किसी की राहों में काँटे ये शहर कभी बोता ही नहीं
अपुन
दौनों के ग़म अब एक जैसे रह नहीं पाये
तभी तो आपसे हम दिल की बातें कह नहीं पाये
राज़ खुल भी गया तो क्या होगा
बस हक़ीक़त से सामना होगा
अगली बारिश को मुन्तज़िर है वह
उसका दुख वो ही जानता होगा
वो मुसीबत खड़ी हो गयी है
हर ख़ुशी मुल्तवी हो गयी है
इस क़दर है घुटन ज़िन्दगी में
शायरी लाज़िमी हो गयी है
मज़ाक उड़ाती हुई बेरुख़ी ने काट दिया
बवाल दिल में तेरी दिल्लगी ने काट दिया
अनेक बार त’अल्लुक़ के तार जोड़े गए
हरेक बार कनेक्शन किसी ने काट दिया
टैटू पै दिल के तीर का टैटू बना दिया
माख़ौल जैसी बात को मौजू बना दिया
पल भर को तो लगा कि हमीं पर फ़िदा है वह
फिर जल्द ही समझ गए बुद्धू बना दिया
वो अपने मम्मी पापा की बड़ी प्यारी सी इक लड़की
मेरे घर को सजाने ब्याह कर जब घर मेरे आयी
तो मैं ने ख़ुद से पूछा इसकी भी कुछ हसरतें होंगी
तमन्नाएं तो मेरी तर्ह इसके दिल में भी होंगी
ये बाबुल के महल को छोड़ कर आयी है मेरे साथ
उदास
रात का
पिछला पहर
बनाती हुई
तेरी
तलाश बयाबाँ में घर
बनाती हुई
मैं उजले दिन को भी शब की तरह
सजाता हुआ
सियाह शब को मगर तू सहर बनाती हुई
याद आता है वो मंज़र आज भी अक्सर
हमें
आँखों से आवाज़ देता था कोई पैकर
हमें
इक ज़रा सा लम्स वो भी था निगाहों
का फ़क़त
और गागर में दिखाई दे गया सागर हमें
उम्मीद से लबालब ऐसा वचन मिला है
दिखने में तो है सीपी लेकिन रतन मिला है
ऐ रूह अपने रब का तू शुक्रिया अदा कर
कहते हैं जिसको आदम उसका बदन मिला है
तजरबा तो तजरबे की तर्ह आता है हुज़ूर
इल्म जितनी जल्द हो जाये वो अच्छा है हुज़ूर
वो मेरा विश्वास है मेरा सहारा है हुज़ूर
मैं भँवर में था मुझे उसने बचाया है हुज़ूर
कहीं मग़रूर हो जायें न हमतुम
नशे में चूर हो जायें न हमतुम
रहे दिल्ली भले ही दूर हमसे
दिलों से दूर हो जायें न हमतुम
समय है नाम इसका इस समय कुछ भी न बोलेगा
गुबारे फूल जायेंगे तो ज़ालिम पिन चुभो देगा
जगाना काम है उसका ज़मीर अब भी है ड्यूटी पर
मगर तू जाग पायेगा अलारम तो जगा देगा
चैन घटता जा रहा है क्या मुसीबत पाल ली।
दिल बहुत घबरा रहा है क्या
मुसीबत पाल ली॥
दिल लगाया दिल दिया दिल को
दिलासे भी दिये।
अब समझ में आ रहा है क्या मुसीबत पाल ली॥
चढा कर तीर नज़रों की कमाँ पर।
हसीनों के क़दम हैं आसमाँ पर॥
हरिक लमहा लगे वो आ रहे हैं।
यक़ीं बढता ही जाता है गुमां पर॥
दयार हर घड़ी सुनसान भी नहीं रहता।
और अब हमेशा तेरा ध्यान भी
नहीं रहता॥
चलो ये माना मुहब्बत फ़ुज़ूल
है लेकिन।
किसी का होने में नुक़सान भी नहीं रहता॥
बोल-बचनों को सदाचार समझ लेते हैं।
लोग टीलों को भी कुहसार समझ
लेते हैं॥
दूर अम्बर में कोई चश्म लहू
रोती है।
हम यहाँ उस को चमत्कार समझ लेते हैं॥
निगाह सबकी निगहबानों तक पहुँचती है
कोई भी प्यास हो, पैमानों तक पहुँचती है
वो एक पल की तलब हो कि
ज़िन्दगी भर की
मगर दीवानगी दीवानों तक पहुँचती है
लिखने वाले ने भी
क्या-क्या लिक्खा है
प्यासे
की क़िस्मत में सहरा लिक्खा है
सागर जैसी आँखों की क़िस्मत देखो
झरने जैसा पल-पल झरना लिक्खा है
ख़ूब थी वो मक़्क़ारी, ख़ूब ये छलावा है।
वो भी क्या तमाशा था, ये भी क्या तमाशा है॥
सोचने लगे हैं अब, ज़ुल्म के क़बीले भी।
ख़ामुशी का ये दरिया, और कितना गहरा है॥
पहले तो हम को पंख हवा ने लगा दिये
और फिर हमारे पीछे फ़साने लगा
दिये
दुनिया हमारे नूर से वैसे भी दंग थी
और उस पे चार-चाँद पिया ने लगा दिये
हम ने दर्दों को कलेज़े से लगाया ही नहीं
ग़म की अगवानी में कालीन
बिछाया ही नहीं
प्यार से जो भी मिला हम को
रतन जैसा लगा
हम ने फेंके हुए सिक्कों को उठाया ही नहीं
बैद की बाँहों में रह कर भी जो तनहा हो जाऊँ
इससे अच्छा तो यही है कि मैं अच्छा हो जाऊँ
तेरी निस्बत है हयात और अदावत है मौत
देख मत ऐसे कि अल्लाह को प्यारा हो जाऊँ
अगर हैवानियत का ये ही मंज़र कू ब कू होगा
ज़मीं
पर, तय है, कल पानी न होगा, बस लहू होगा
सुनो हैवानो
मेरा प्रश्न है गर दे सको उत्तर
कि जब पानी नहीं होगा तो फिर किससे वुज़ू होगा