परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

हमारे बाद हमारा ख़याल रखने को

हमारे बाद हमारा ख़याल रखने को।
किसे बसाओगे दिल में मलाल रखने को।।

सही समय पै मुआफ़िक जवाब मिलते हैं।
बहुत उतावले थे तुम सवाल रखने को।।

बहुत तलाश किया तुम मगर मिले ही नहीं।
उदास लमहों में गालों पै गाल रखने को।।

भले न आओ, न आओ, मगर मेरे हमदम।
कोई निशानी तो भेजो मिसाल रखने को।।

फिर एक बार वही सर्दियों का मौसम है। 
चले भी आओ न शानों पै शाल रखने को।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें