परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

मन मुक़द्दस नहीं करोगे क्या

 मन मुक़द्दस नहीं करोगे क्या
ख़त्म खुन्नस नहीं करोगे क्या
 
भर गया पेट तोहमतें सुनकर
यार अब बस नहीं करोगे क्या 

 और कितनी गुलाटियाँ, कब तक
बन्द सरकस नहीं करोगे क्या
 
क्या ज़ुरूरी है बे-तमीज़ी करूँ
योंही फेमस नहीं करोगे क्या
 
मात्र अधरों को कर रहे हो तर
तृप्त अन्तस नहीं करोगे क्या
 
और सब की दुमें दबी हुई हैं
तुम भी साहस नहीं करोगे क्या
 
तुमने तोहफ़े तो कर दिये वापस
दिल को वापस नहीं करोगे क्या

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें