परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

कहा था तुमने गये साल भी दिसम्बर में

 कहा था तुमने गये साल भी दिसम्बर में
हमें दिखाओगे चेहरा गुलाबी चूनर में
 
बस एक तुम हो जिसे वक़्त ही नहीं मिलता
वगरना दर्ज़ हैं संडे कई कैलेंडर में

 तुम्हारा आना हमें छूना और निकल जाना
कि जैसे करने हों बस दस्तख़त रजिस्टर में
 
जवाहरात से भी बढ़ के है तुम्हारा मोल
रखेंगे हम तो तुम्हें अपने दिल के लॉकर में
 
नहीं मिलोगे जो इस बार भी तो सुन लो फिर
हम इश्तहार छपा देंगे न्यूज़-पेपर में

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें