परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

इनायत इसको कहते हैं मुरव्वत इसको कहते हैं

 इनायत इसको कहते हैं मुरव्वत इसको कहते हैं
हमारे दरमियाँ जो है मुहब्बत इसको कहते हैं
 
मेरे दिल में तेरे दिल में जो एहसासे-मुहब्बत है
मेरे भाई मेरे दिलदार दौलत इसको कहते हैं

 बशर हर पल गुनाहों में ही डूबा रहता है फिर भी
ख़ुदा का रह्म है उस पर ग़नीमत इसको कहते हैं
 
ख़ुद अपने आप मुर्गा रोज़ उठकर बाँग देता है
हरिक ज़र्रा है हरकत में निज़ामत इसको कहते हैं
 
है तो बन्दर मगर साहब बटेरों का चहेता है
उसे देखूँ तो लगता है कि किस्मत इसको कहते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें