परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

वफ़ा-परस्ती का क़िस्सा तमाम लिख देते

 वफ़ा-परस्ती का क़िस्सा तमाम लिख देते
मुहब्बतों का यही है पयाम लिख देते
 
मेरे मकान का हुलिया बिगाड़ने वालो
तुम इस मकान पै अपना ही नाम लिख देते 

 ख़मोशियों को इशारों से भी रहा परहेज़
वगरना शब को भला यों ही शाम लिख देते
 
वहाँ पहुँच के भी उनकी तलाश थी कुछ और
फ़क़ीर कैसे खँडर को मक़ाम लिख देते
 
बहार आती है हम तक मगर बुलाने पर
सो हम भी कैसे उसे फ़ैज़े-आम लिख देते

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें