परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

दिखे न भीड़ यहाँ तो करो मलाल नहीं

 दिखे न भीड़ यहाँ तो करो मलाल नहीं
मुहब्बतों का सफ़र है ये भेड़चाल नहीं
 
दो चार पाँच क़दम का सफ़र नहीं है यह
सनम उसी को मिला जो हुआ निढाल नहीं

 न पूछिए मेरी दीवानगी के आलम को
उसी से बोल रहा जिससे बोलचाल नहीं
 
मुहब्बतों में मुरव्वत है रीढ़ की हड्डी
वही कि जिसकी कोई करता देखभाल नहीं
 
जली है धूप के जैसे रहेगी देर तलक
मेरी हयात कोई दूध का उबाल नहीं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें