परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

खाली-पीली वबाल क्या करना


खाली-पीली वबाल क्या करना । 

आओ सीखें मुक़ाबिला करना ।।

 

जिनकी बुनियाद ही मुहब्बत हो ।

उनके हक़ में सदा दुआ करना ।।


हम तो ख़ुद ही निसार हैं तुम पर ।

चाँद-तारे निसार क्या करना ।।

 

जब वे खुद को तलाश लेंखुद में ।

बेटियों को तभी विदा करना ।।

 

बातें करते हुए - हुई मुद्दत ।

आओ सोचेंकि अब है क्या करना ।।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें