परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

अब आ गये हो तो नज़रें मिलाओ, बात करो

अब आ गये हो तो नज़रें मिलाओ, बात करो।
हमारे दर से पलट कर न जाओ, बात करो॥

कोई भी गाँठ हो सुलझाने से सुलझती है।
लिहाज़ा कुछ भी न हम से छुपाओ, बात करो॥

शिकायतें भी मुहब्बत-शनास होती हैं।
भले हमारी ख़ताएँ गिनाओ, बात करो॥

हुज़ूर हम भी हुनर बा-कमाल रखते हैं।
कभी हमें भी बुलाओ, बिठाओ, बात करो॥

अगर ज़हाँ को सुनानी है अपने दिल की बात।
तो उस के सुर में सुर अपना मिलाओ, बात करो॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें