परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

आदमी के हाथ में पैसे नहीं

आदमी के हाथ में पैसे नहीं ।
दोस्त ये हालात कुछ अच्छे नहीं ॥

क्या समय था सर किया था शून्य को ।
अब तो मिसरे1 तक समझ पाते नहीं ॥

वक़्त को दरकार है इक बादशाह ।
और हम शतरंज के मुहरे नहीं ॥

ये भला किस तर्ह की तालीम2 है।
आदमी चलता रहे, सोचे नहीं ॥

इस तरह बाँटो न हम को पीस कर ।
हम बशर3 हैं - ताश के पत्ते नहीं ॥


1 वाक्य 2 शिक्षा प्रणाली 3 मनुष्य 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें