परिचय - नवीन सी चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

परबत कहाँ? राई बराबर भी नहीं

परबत कहाँ? राई बराबर भी नहीं।
लोगों में अब लज्जा नहीं, डर भी नहीं॥

फ़ीतों से नापे जा रहा हूँ क़ायनात।
औक़ात मेरी जबकि तिल भर भी नहीं॥

सोचा - टटोलूँ तो खिरद* के हाथ-पाँव।
पर अक़्ल के हिस्से में तो सर भी नहीं॥

मैं वो नदी हूँ थम गया जिस का बहाव।
अब क्या करूँ क़िस्मत में कंकर भी नहीं ॥

क्यों चाँद की ख़ातिर ज़मीं को छोड़ दूँ।
इतना दीवाना तो समुन्दर भी नहीं॥

* बुद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें